सहरसा के नया बाजार स्थित चित्रगुप्त मंदिर में मंगलवार को श्री चित्रगुप्त कल्याण समिति की ओर से एक शोक सभा का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता समिति के संरक्षक अर्जुन प्रसाद वर्मा ने की। बैठक में समिति के वरिष्ठ सदस्य उदित नारायण दास की पत्नी और समिति के उपाध्यक्ष राजेश कुमार व सदस्य राकेश कुमार की माता स्व. अहिल्या देवी को श्रद्धांजलि दी गई।
सभामुहूर्त में सदस्यों ने स्व. अहिल्या देवी के जीवन और उनके योगदान को याद किया।
उन्हें एक सरल, मिलनसार, सौम्य और धार्मिक महिला बताया गया। सदस्यों ने कहा कि उनका जाना परिवार और चित्रांश समाज दोनों के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की।
इस कार्यक्रम में घनश्याम मल्लिक, रमन कुमार, राकेश कुमार, योगेश प्रसाद शंकर, परिमल किशोर, विद्यानंद वर्मा, अमित प्रकाश, चंदन भारती, डॉ. अखिलेश कुमार, डॉ. एके गुड्डू, लोकेश कुमार, जीवन कुमार वर्मा, अमिताभ कुमार, रोशन कुमार वर्मा, पंकज कुमार, अभिषेक कुमार वर्मा, इंद्रशेखर कर्ण, केशव कुमार वर्मा, अभिनंदन कुमार, रुपेश रोशन, इंद्र कांत लाल और नीरज कुमार सिन्हा सहित कई लोग उपस्थित थे।