देवरिया में खराब नाले से फसल बर्बाद और बीमारी का खतरा

भागलपुर देवरिया के तेलिया कलां के लोग खराब नाले से बहुत परेशान हैं। उत्तर प्रदेश सरकार की त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत 90.220 लाख रुपये की लागत से यह नाला बना था। ग्रामीण इंजीनियरिंग विभाग द्वारा 8 जनवरी 2022 को शुरू किया गया 0.871 किलोमीटर लंबा यह नाला दिनेश तिवारी के खेत से शुरू होकर बाल अर्जुन सिंह के घर के पास से अस्पताल रोड तक जाता है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि नाला बार-बार ओवरफ्लो होता है और आसपास के खेतों में पानी भर जाता है। किसान दिनेश तिवारी ने 20 ट्रॉली मिट्टी का बांध बनाकर समस्या को हल करने की कोशिश की, लेकिन जलभराव जारी है। अमित तिवारी और विनीत तिवारी की लगभग तीन से चार कट्ठा कृषि भूमि लगातार पानी भरने से खराब हो गई है।