भागलपुर में डीएम और डीआरडीए निदेशक ने सुनी लोगों की समस्याएं

MyBhagalpur Team10 October 20261 min read0 viewsCity Local
भागलपुर में डीएम और डीआरडीए निदेशक ने सुनी लोगों की समस्याएं

भागलपुर में जनता की समस्याओं के समाधान के लिए शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को विशेष दरबार लगाया गया। जिलाधिकारी (DM) अलंकृत पांडेय ने जनता दरबार में लोगों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान डीएम के पास कुल 65 आवेदन पहुंचे। इन आवेदनों में शिक्षा विभाग से जुड़े दो मामले, जमीन अधिग्रहण से जुड़े दो मामले, पुलिस विभाग से जुड़े चार मामले और आवास योजना से जुड़े एक मामले शामिल थे। बाकी अन्य विभागों से संबंधित थे। डीएम पांडे ने संबंधित अधिकारियों को मामलों के समाधान के लिए कड़े निर्देश दिए। जिला प्रशासन ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य जनता की समस्याओं का पारदर्शी समाधान करना और सरकारी योजनाओं का लाभ सही लोगों तक पहुंचाना है।

डीआरडीए निदेशक दुर्गा शंकर ने सुनीं समस्याएं

उप विकास आयुक्त (DDC) रवि राकेश के मौजूद न होने के कारण, डीआरडीए निदेशक दुर्गा शंकर ने अलग से जनता दरबार लगाया। इस जनसुनवाई में कुल 36 शिकायतकर्ता पहुंचे। कई लोगों ने प्रधानमंत्री आवास योजना और मुख्यमंत्री आवास योजना की सूची से नाम कटने की शिकायत की। डीआरडीए निदेशक दुर्गा शंकर ने सभी आवेदन लिए और लोगों को आश्वासन दिया कि संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) मामले की जांच करेंगे और जरूरी कार्रवाई करेंगे।

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment