छठ पर्व को लेकर अलर्ट मोड में रेलवे: डीआरएम ने लिया भागलपुर रेलवे स्टेशन का जायजा

महापर्व छठ पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए डीआरएम मनीष कुमार ने भागलपुर रेलवे स्टेशन का जायजा लिया और सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की।

Talat Praveen13 November 20261 min read0 viewsCity Local
छठ पर्व को लेकर अलर्ट मोड में रेलवे: डीआरएम ने लिया भागलपुर रेलवे स्टेशन का जायजा

महापर्व छठ के दौरान ट्रेनों में उमड़ने वाली भारी भीड़ और यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी तैयारी के तहत पूर्व रेलवे के मालदा रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) मनीष कुमार ने शुक्रवार को भागलपुर रेलवे स्टेशन छठ तैयारी का सघन निरीक्षण किया। उनका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि घर आने वाले और वापस लौटने वाले यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने स्टेशन परिसर में बनाए गए होल्डिंग एरिया, यात्रियों के ठहरने के इंतजामों और प्रवेश व निकास द्वारों की व्यवस्थाओं को बारीकी से देखा। उन्होंने यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि भीड़भाड़ वाले समय में भी आवागमन सुगम बना रहे। सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उन्होंने आरपीएफ (RPF) की तैनाती का जायजा लिया और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि भीड़ नियंत्रण और यात्री सुविधाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

युद्ध स्तर पर चल रही हैं तैयारियां

मीडिया से बातचीत करते हुए डीआरएम मनीष कुमार ने बताया कि छठ महापर्व के लिए स्टेशन पर तैयारियां युद्ध स्तर पर जारी हैं। उन्होंने कहा कि होल्डिंग एरिया और सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा इसलिए की जा रही है ताकि यदि कहीं कोई कमी रह गई हो, तो उसे समय रहते पूरा कर लिया जाए।

इस निरीक्षण के दौरान भागलपुर स्टेशन के वरिष्ठ अधिकारी, वाणिज्य विभाग के प्रतिनिधि और आरपीएफ के जवान मौजूद रहे। रेलवे प्रशासन का लक्ष्य है कि महापर्व के दौरान यात्रियों का सफर सुरक्षित और आरामदायक रहे।

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment