हveli खड़गपुर में दुर्गा पूजा की धूम, खुले मंदिरों के कपाट

MyBhagalpur Team18 October 20261 min read0 viewsCity Local
हveli खड़गपुर में दुर्गा पूजा की धूम, खुले मंदिरों के कपाट

हवेली खड़गपुर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में निशा पूजा के बाद माँ दुर्गा के मंदिरों के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए गए हैं। रविवार की सुबह से ही महाअष्टमी के मौके पर दलिहा चढ़ाने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और यह सिलसिला पूरे दिन चलता रहा।

प्रमुख मंदिरों में उमड़ी भीड़


बड़ी दुर्गा मंदिर, बड़ी काली मुलुकतन, पश्चिमी अजीमगंज की छोटी काली, विषहरी स्थान, ब्लॉक दुर्गा मंदिर, पटेल चौक, सितुहर, हाट चौक और कुलकुला मंदिर जैसे प्रमुख मंदिरों में भारी भीड़ देखने को मिली। कपाट खुलते ही पूरा परिसर माता के जयकारों से गूंज उठा। बड़ी दुर्गा मंदिर में महिला श्रद्धालुओं की विशेष रूप से भारी भीड़ रही और इलाके में भक्ति का माहौल है।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम


त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। विभिन्न मंदिरों में महिला और पुरुष पुलिस बल की तैनाती की गई है।अनुमंडल पदाधिकारी प्रेम कुमार, डीएसपी अभय कुमार, इंस्पेक्टर अरविंद कुमार और थानाध्यक्ष राजेश कुमार व्यवस्थाओं पर लगातार नजर बनाए हुए हैं ताकि त्योहार शांति से बीत सके।

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment