Bollywood में जम के चल रहा हैं भागलपुरी साड़ी का चलन. सुभान ने अपने शहर से खोल दिया बाहर का दरवाज़ा

Talat Praveen18 September 20231 min read56 viewsCity Local
Bollywood में जम के चल रहा हैं भागलपुरी साड़ी का चलन. सुभान ने अपने शहर से खोल दिया बाहर का दरवाज़ा

भागलपुर के रहने वाले सुभान के हाथ की बनी साड़ियां पहन रही है बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियां। दरअसल बात यह है कि सुभान अपना पुश्तैनी धंधा चल रहे हैं। इससे पहले वह एक मॉडल भी थे। सुभान ने बताया कि सेंट पॉल स्कूल से दसवीं की पढ़ाई के बाद वे दिल्ली चले गये थे। वहां कपड़े की बड़ी कंपनियों के लिए मॉडलिंग की।

वह अपने पिता से बेहद प्रेम करते थे। इस कारण उन्होंने अपना मॉडलिंग कैरियर छोड़कर पिता के कहने पर पुश्तैनी धंधा अपना लिया। सुभान नाथनगर के कबीरपुर स्थित विलाल कॉलोनी में रहते हैं।

अब वे अपने खुद के डिजाइन के कपड़े तैयार कर रहे हैं ।और विभिन्न कंपनियां उनसे कपड़ा खरीद रही हैं। उनकी डिजाइन की गई भागलपुरी सिल्क व लिनन की साड़ियां बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां पहन चुकी हैं।

जब वह दिल्ली से वापस भागलपुर लौटे तो उन्होंने निर्णय लिया कि वह सिल्क के कपड़ों में बेस्ट क्वालिटी और डिजाइन लोगों तक पहुंचाएंगे।
तो फिर बस क्या था वह लग गए अपने पुश्तैनी धंधे को आगे बढ़ाने में वे खुद कपड़े का डिजाइन करते हैं। और कपड़े की शुद्धता का खास ख्याल रखते हैं ।हर माह उनके पास कई डिजाइन के कपड़े होते हैं। जिसके कारण बाहर के व्यापारियों से काफी ऑर्डर मिलता रहता है। सुभान कई साड़ियां की डिजाइन खुद करते हैं। एक-एक कपड़े के डिजाइन को लेकर काफी सोचते हैं और 50 से अधिक डिजाइन बनाते हैं। हाल में पार्टी वेयर साड़ियां में बगरू, हैंड ब्लॉक, पिचवर्ड, कलमकारी, मधुबनी, कट वर्क डिजायन साड़ियां तैयार की है।

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment