भागलपुर में उधार सामान देने से मना किया तो महिला दुकानदार पर जानलेवा हमला

भागलपुर के शाहकुंड इलाके के कप्साउना गांव में उधार सामान मांगने को लेकर हुए विवाद में एक महिला दुकानदार के साथ मारपीट की गई। पीड़ित महिला की पहचान पूनम कुमारी के रूप में हुई है, जिन पर उस समय हमला किया गया जब उन्होंने गांव के ही एक स्थानीय निवासी को उधार में सामान देने से मना कर दिया।