भागलपुर में गंगा नदी का पानी खतरे के निशान पर, यूनिवर्सिटी परिसर डूबा

भागलपुर में शनिवार को गंगा नदी का पानी फिर से बढ़कर खतरे के निशान तक पहुँच गया है। केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार शाम 6:00 बजे जलस्तर 33.68 मीटर दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में भागलपुर में जलस्तर 17 सेंटीमीटर बढ़ा है।
सुल्तानगंज और कहलगांव में बाढ़ की स्थिति और गंभीर हो गई है, जहाँ नदी पहले से ही खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। शनिवार को सुल्तानगंज में जलस्तर 36.03 मीटर दर्ज किया गया, जबकि कहलगांव में यह 31.89 मीटर तक पहुँच गया। दोनों जगहें खतरे के निशान से काफी ऊपर बनी हुई हैं।