राहत की बड़ी खबर: भागलपुर में खतरे के निशान से नीचे आई गंगा

MyBhagalpur Team6 October 20261 min read0 viewsCity Local
राहत की बड़ी खबर: भागलपुर में खतरे के निशान से नीचे आई गंगा

भागलपुर के लोगों के लिए बाढ़ के संकट के बीच एक राहत की बड़ी खबर सामने आई है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा नदी का जलस्तर अब खतरे के निशान से 6 सेंटीमीटर नीचे उतर आया है। भागलपुर में वर्तमान में गंगा का जलस्तर 33.62 मीटर दर्ज किया गया है जबकि यहाँ खतरे का निशान 33.68 मीटर निर्धारित है। पिछले 48 घंटों के भीतर नदी के पानी में कुल 8 सेंटीमीटर की कमी आई है। जलस्तर में हो रही इस लगातार गिरावट से जिले के बाढ़ प्रभावित निचले इलाकों में स्थिति सुधरने की उम्मीद जताई जा रही है। भागलपुर के साथ-साथ राज्य के अन्य जिलों को भी राहत मिल रही है।

अन्य इलाकों का हाल

पटना और हाथीदह में भी गंगा के जलस्तर में लगातार गिरावट का सिलसिला जारी है जिससे तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि प्रशासन अभी भी पूरी तरह अलर्ट पर है और कटाव वाले क्षेत्रों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment