गंगा का घटता जलस्तर! भागलपुर के बियाडा घाट पर स्टीमर सेवा हुई बाधित

भागलपुर में गंगा नदी का जलस्तर लगातार घट रहा है, जिसका सीधा असर विक्रमशिला सेतु के विकल्प के रूप में चलने वाली स्टीमर सेवा पर पड़ रहा है। बियाडा घाट पर कम पानी और सिल्ट जमा होने के कारण स्टीमर के लिए सुरक्षित रूप से किनारे पहुंचना और डॉक करना मुश्किल हो रहा है।
- रविवार से शुरू हुई यह समस्या सोमवार को भी बनी रही
- सोमवार को दोपहर करीब 2:30 बजे नवगछिया की तरफ से आ रहा एक यात्री स्टीमर बियाडा घाट पर फंस गया
- पर्याप्त पानी न होने और सिल्ट के कारण स्टीमर को किनारे तक पहुंचने में करीब 30 मिनट लगे