भागलपुर में गंगा का बढ़ा पानी, एनएच-80 पर चली दो फीट बाढ़ की धार

MyBhagalpur Team6 September 20261 min read43 viewsCity Local
भागलपुर में गंगा का बढ़ा पानी, एनएच-80 पर चली दो फीट बाढ़ की धार

भागलपुर में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है जिससे लोगों की परेशानी बहुत ज्यादा बढ़ गई है। निचले इलाकों के बाद अब बाढ़ का पानी मुख्य सड़क तक पहुंच गया है।

भागलपुर-सुल्तानगंज मुख्य सड़क यानी एनएच-80 पर करीब दो फीट पानी बह रहा है। यह हाईवे भागलपुर से सुल्तानगंज होते हुए पटना और दूसरे इलाकों को जोड़ता है। पानी भरने से पैदल चलना मुश्किल हो गया है और वाहन चालकों को बहुत संभलकर गाड़ी चलानी पड़ रही है। पानी का बहाव तेज होने से हादसों का खतरा बढ़ गया है, खासकर आपातकालीन गाड़ियों के लिए। लोगों को डर है कि पानी और बढ़ा तो इस रास्ते पर ट्रैफिक पूरी तरह बंद हो सकता है।

सड़क डूबने से लोग हुए दोबारा विस्थापित


भवनाथपुर गार्डन के पास घरों में पानी घुसने के बाद जो लोग एनएच-80 पर शरण लिए थे, उन्हें अब वहां से भी हटना पड़ रहा है। सड़क डूबने के कारण परिवारों को अपने या पड़ोसियों के घरों की छतों पर शरण लेनी पड़ रही है। बाढ़ की वजह से पशु पालकों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं क्योंकि सड़क किनारे पशुओं को रखने की जगह डूब चुकी है और लोग जानवरों के लिए सुरक्षित जगह तलाश रहे हैं।

प्रशासनिक मदद का इंतजार और सुरक्षा का खतरा


ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें अभी तक प्रशासन से खास मदद नहीं मिली है। पीने का पानी और शौचालय की भारी कमी है क्योंकि पानी भरे इलाके में सूखी जमीन मिलना मुश्किल हो गया है। लोग सुरक्षित जगह ढूंढ रहे हैं और प्रशासन से तुरंत मदद की मांग कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि एनएच-80 पर तेज बहाव छोटे वाहनों के लिए बहुत खतरनाक है। लोगों ने मांग की है कि प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचे ताकि ट्रैफिक को संभाला जा सके और किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment