राहत की खबर! भागलपुर में घटने लगा गंगा का पानी, सुल्तानगंज और कहलगांव में अभी भी खतरा बरकरार

भागलपुर में गंगा नदी के जलस्तर में सुधार देखने को मिल रहा है और पिछले 24 घंटों में 24 सेंटीमीटर की गिरावट दर्ज की गई है, जो औसतन एक सेंटीमीटर प्रति घंटा है। इस गिरावट से बाढ़ से प्रभावित इलाकों के लोगों को राहत मिल रही है। भागलपुर में गंगा का जलस्तर घटकर 33.45 मीटर पर आ गया है, जो 33.68 मीटर के खतरे के निशान से 23 सेंटीमीटर नीचे है। इसके अलावा सुल्तानगंज में 19 सेंटीमीटर और कहलगांव में 19 सेंटीमीटर की कमी आई है।