भागलपुर में गंगा का जलस्तर थोड़ा घटा, बाढ़ राहत कार्य जारी

जल संसाधन विभाग की नई रिपोर्ट के अनुसार भागलपुर में गंगा नदी के जलस्तर में हल्की कमी आई है। सुल्तानगंज में जलस्तर 7 सेंटीमीटर घटकर गुरुवार शाम 36.68 मीटर दर्ज किया गया, जबकि बुधवार को यह 36.75 मीटर था। भागलपुर शहर में जलस्तर 3 सेंटीमीटर घटकर गुरुवार दोपहर 2:00 बजे 34.57 मीटर रहा, जो बुधवार रात 34.60 मीटर था। कहलगांव में भी गुरुवार शाम तक जलस्तर 2 सेंटीमीटर घटकर 32.79 मीटर पर पहुंच गया। कार्यपालक अभियंता आदित्य प्रकाश ने बताया कि शुक्रवार से जलस्तर में और तेजी से गिरावट आने की उम्मीद है।