भागलपुर में गंगा का अजब हाल, पानी रुकने की वजह से मची खलबली

भागलपुर में जल संसाधन विभाग के सामने गंगा नदी के अजीब बर्ताव और पानी के स्तर में हो रहे बदलाव को लेकर बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है। सुल्तानगंज और कहलगांव में पानी घट रहा है, लेकिन भागलपुर में जलस्तर स्थिर बना हुआ है। मुख्य अभियंता वरुण कुमार ने मुख्यमंत्री के साथ आए वरिष्ठ अधिकारियों को बताया कि शुरुआती जांच में भागलपुर के पास नदी तल में भारी गाद जमा होना ही इस स्थिति का मुख्य कारण माना जा रहा है। मुख्य अभियंता जयप्रकाश पासवान ने बताया कि सालों से गाद जमने के कारण नदी की गहराई बहुत कम हो गई है। इसकी वजह से पानी आगे नहीं निकल पा रहा है और लाखों क्यूसेक पानी शहर तथा आसपास के इलाकों में फंसा हुआ है।