सोर में बड़ा हादसा: बाढ़ के पानी में डूबने से पांच साल की बच्ची की दर्दनाक मौत

MyBhagalpur Team4 September 20261 min read24 viewsSad/Bad
सोर में बड़ा हादसा: बाढ़ के पानी में डूबने से पांच साल की बच्ची की दर्दनाक मौत

भागलपुर के सबौर थाना क्षेत्र के फरका वार्ड संख्या 6 में एनएच-80 के किनारे शुक्रवार शाम करीब छह बजे एक पांच साल की बच्ची की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतका की पहचान मजदूर दीपक मंडल की छोटी बेटी दीप्ति कुमारी के रूप में हुई है। घटना के समय बच्ची अपने घर के पास खेल रही थी और अचानक लापता हो गई थी।परिजनों द्वारा खोजबीन करने पर स्थानीय लोगों ने घर के पास आए गंगा नदी के बाढ़ के पानी में उसका शव बरामद किया।

घटना की पुष्टि और पुलिस कार्रवाई

मुखिया राजेंद्र प्रसाद मंडल ने पुष्टि की कि बच्ची बाढ़ के पानी में फिसल गई थी। सबौर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और परिवार की ओर से औपचारिक आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सबौर अंचलाधिकारी (सीओ) दिव्या कुमारी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होने के बाद बच्ची के परिवार को सरकारी मुआवजा राशि दी जाएगी।

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment