गोनू बाबा धाम में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, सावन की पहली सोमवारी पर किया जलाभिषेक

MyBhagalpur Team4 August 20261 min read21 viewsCity Local
गोनू बाबा धाम में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, सावन की पहली सोमवारी पर किया जलाभिषेक

जगदीशपुर स्थित गोनू बाबा धाम मंदिर में सावन की पहली सोमवारी के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर में सुबह 4 बजे से ही पूजा-अर्चना का सिलसिला शुरू हो गया था, जो पूरे दिन चलता रहा।

मंदिर में पहले सरकारी पूजा संपन्न हुई, जिसके बाद स्थानीय लोगों और दूर-दराज से आए डाक बम श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। भक्तों में महादेव के प्रति भारी उत्साह देखा गया और मंदिर परिसर शिव के जयकारों से गूंज उठा।

मंदिर के पुजारी पंडित सोनूझा ने जानकारी दी कि दिनभर चली पूजा के बाद संध्याकाल में भगवान शिव का विशेष रुद्राभिषेक किया गया। साथ ही, महादेव का भव्य श्रृंगार पूजन भी संपन्न हुआ, जिसे देखने बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Share:

Comments

Leave a comment