गोराडीह में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बोलेरो से 382 लीटर विदेशी शराब बरामद

MyBhagalpur Team25 August 20261 min read53 viewsCity Local
गोराडीह में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बोलेरो से 382 लीटर विदेशी शराब बरामद

भागलपुर जिले की गोराडीह थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बोलेरो गाड़ी से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से एक शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। इस संबंध में भागलपुर के विधि व्यवस्था डीएसपी नवनीत कुमार ने मंगलवार को प्रेस वार्ता कर पूरे मामले का खुलासा किया।

  • गोराडीह थाना के समीप सघन वाहन चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी मात्रा में शराब बरामद।
  • पुलिस ने तेज रफ्तार बोलेरो का पीछा कर दबोचा।
  • मुजफ्फरपुर का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस पूछताछ में जुटी।

वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा गया तस्कर

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

डीएसपी नवनीत कुमार ने बताया कि गोराडीह थाना के समीप पुलिस टीम द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी पुलिस बल को देखकर भागने लगी। गाड़ी की संदिग्ध गतिविधि को देख पुलिस टीम ने तत्परता दिखाई और पीछा कर बोलेरो को घेरकर पकड़ लिया। जब बोलेरो की तलाशी ली गई, तो उसमें से कुल 382.160 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद हुई।

मुजफ्फरपुर का रहने वाला है गिरफ्तार आरोपी

पुलिस ने मौके से बोलेरो चालक सह तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के पिलखी निवासी शिव कुमार के रूप में हुई है। डीएसपी ने कहा कि पुलिस गिरफ्तार आरोपी से कड़ाई से पूछताछ कर रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि शराब की इतनी बड़ी खेप कहां से लाई गई थी और भागलपुर या इसके आसपास के इलाकों में इसे कहां पहुंचाया जाना था। फिलहाल पुलिस ने शराब और वाहन को जब्त कर लिया है और उत्पाद अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

Share:

Comments

Leave a comment