बड़ी खबर: हाजीपुर जोन के जीएम ने किया रेलवे स्टेशनों का तूफानी निरीक्षण!

हाजीपुर रेलवे जोन के महाप्रबंधक (जीएम) ने शुक्रवार को विंडो ट्रायल के जरिए लखीसराय स्टेशन, अशोक धाम हाल्ट और किउल स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जीएम ने ट्रेन की पिछली खिड़की से रेलवे के कामकाज और सुविधाओं का जायजा लिया। इस पूरी प्रक्रिया में जीएम ने अलग-अलग कामकाज की जानकारियों को लेकर मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) और अपर मंडल रेल प्रबंधक (एडीआरएम) से सलाह ली। उन्होंने अधिकारियों से ट्रेन के संचालन और स्टेशन से जुड़ी बुनियादी सुविधाओं पर सवाल किए।