हveli kharagpur में सड़क पर उतरे दुकानदार, जाम किया नेशनल हाईवे

MyBhagalpur Team21 September 20261 min read3 viewsCity Local
हveli kharagpur में सड़क पर उतरे दुकानदार, जाम किया नेशनल हाईवे

मुंगेर के हवेली खड़गपुर में सोमवार को सड़क किनारे दुकान लगाने वाले लोगों ने प्रशासन की कार्रवाई के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। अनुमंडल प्रशासन और नगर परिषद के अतिक्रमण हटाओ अभियान के विरोध में सब्जी और अन्य छोटे दुकानदारों ने नेशनल हाईवे 333 पर अंबेडकर चौक के पास मुख्य सड़क को जाम कर दिया। उनका मुख्य मांग था कि उनके व्यवसाय के लिए स्थायी जगह दी जाए।

सड़क जाम से लगी वाहनों की लंबी कतार

इस प्रदर्शन के कारण हवेली खड़गपुर-जमुई मुख्य मार्ग पर यातायात पूरी तरह से ठप हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और करीब 30 मिनट तक लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

दुकानदारों का दर्द और प्रशासन की प्रतिक्रिया

प्रदर्शन कर रहे दुकानदारों पूनम देवी, सलीम खान, सद्दाम, कारेलाल साह, अनवर खान और लक्ष्मी देवी ने बताया कि उनकी छोटी-छोटी दुकानें ही उनके परिवार के भरण-पोषण का एकमात्र सहारा हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के बार-बार उनकी दुकानें हटा देता है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट पैदा हो जाता है। दुकानदारों ने साफ कहा कि वे शहर को व्यवस्थित रखना चाहते हैं, लेकिन हटाने से पहले सरकार को उनके लिए स्थायी बाजार या वेंडिंग जोन की व्यवस्था करनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। सड़क जाम की सूचना मिलते ही डीएसपी अभय कुमार और थानाध्यक्ष राजेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दुकानदारों को भरोसा देकर जाम खुलवाया। डीएसपी अभय कुमार ने बताया कि प्रशासन स्ट्रीट वेंडर को बसाने के लिए उचित जगह की तलाश कर रहा है।

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment