Hero और Honda के 6 स्कूटर हैं 110cc में. बजट का नहीं देते हैं टेंशन. सस्ता क़ीमत और माईलेज भी हैं धाँसू

Hariom Mishra7 February 20232 min read46 viewsBusiness
Hero और Honda के 6 स्कूटर हैं 110cc में. बजट का नहीं देते हैं टेंशन. सस्ता क़ीमत और माईलेज भी हैं धाँसू

आसपास की छोटी दूरी तक आने जाने के लिए और छोटे बड़े कामों के लिए स्कूटरों को खास पसन्द किया जाता है। इसके पीछे कई कारण है जिसमें से पहला कारण यह है कि यह काफी अच्छा माइलेज देते हैं। वही स्कूटर होने की वजह से सामान रखने के लिए अच्छा बूट स्पेस भी मिलता है। आज हम आपको 110 सीसी के टॉप 5 स्कूटर की जानकारी देने वाले हैं।

1. Honda Activa

23 जनवरी को होंडा ने एक्टिवा का H-Smart माॅडल लॉन्च किया है। H-Smart वेरिएंट मे कई सारे नए फीचर्स देखने को मिलते हैं, जिनमे अलोय व्हील, स्मार्ट की जैसे फीचर्स शामिल हैं। इसकी एक्स शोरूम कीमत 74,536 रुपये से शुरू हो कर 80,537 रुपये तक जाती है। Activa मे सिंगल सिलेंडर वाला 109.51CC का इंजन मिलता है, जो कि 7.8PS की पावर के साथ 8.9Nm का अधिकतम टॉर्क जनरेट करने मे सक्षम है।

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

2. Hero Xoom

भारतीय बाजार मे सबसे बड़ी टू व्हीलर कम्पनी Hero Motocorp का यह स्कूटर भी आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। इसमें 110.9CC का सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है, जो कि 8.1PS की पावर के साथ 8.7Nm का अधिकतम टॉर्क जनरेट करने मे सक्षम है। Xoom की एक्स शोरूम कीमत 68,599 रुपये से शुरू हो कर 76,699 रुपये तक जाती है। फीचर्स की बात की जाए तो, इसमें DRL के साथ एलईडी हेडलाइट, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी वाला डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर जैसे कई फीचर्स मिलते हैं।

3. TVS Jupiter

Activa के बाद भारतीय बाजार मे Jupiter सबसे ज्यादा बिकने वाला दूसरा स्कूटर है। Jupiter मे 109.7CC का सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है, जो कि अधिकतम 7.88PS का पावर आउटपुट देने मे सक्षम है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 69,990 रुपये से शुरू हो कर 86,263 रुपये तक जाती है। वही इसमें अलोय व्हील, यूएसबी पोर्ट, एलईडी हेड लाइट जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

4. Honda Dio

Honda के इस स्कूटर मे 109.51CC का सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है, जो कि 7.8PS की पावर के साथ 9Nm का अधिकतम टॉर्क जनरेट करने मे सक्षम है। Dio की एक्स शोरूम कीमत 68,625 रुपये से शुरू हो कर 74,626 रुपये तक जाती है। डिजाइन के मामले में यह Activa से काफी अलग हैं, इसमें एलईडी हेड लाइट, डिजिटल स्पीडोमीटर जैसे कई फीचर्स मिलते हैं।

5. Hero Maestro Edge

Hero Motocorp की Maestro Edge भी आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकती है, इसमें 110.9CC का सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है, जो कि 8.04bhp की अधिकतम पावर आउटपुट दे सकता है। यह स्कूटर दो वेरिएंट मे खरीदारी को उपलब्ध है, जिसमें ZX drum और ZX disk शामिल हैं। इसकी एक्स शोरूम कीमत क्रमशः 68,698 रुपये और 73.716 रुपये है। फीचर्स की बात की जाए तो, इसमें सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Share:

Comments

Leave a comment