शर्मनाक लापरवाही: भागलपुर में एम्बुलेंस न मिलने पर गोद में उठानी पड़ी बेटी

MyBhagalpur Team2 September 20261 min read30 viewsSad/Bad
शर्मनाक लापरवाही: भागलपुर में एम्बुलेंस न मिलने पर गोद में उठानी पड़ी बेटी

भागलपुर के शाहकुंड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बड़ी लापरवाही सामने आई है। सादपुर गांव के करू यादव की नौ साल की बेटी सोनाक्षी कुमारी को करंट लग गया था। अस्पताल में सही इलाज नहीं मिला और डॉक्टरों ने मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल में स्ट्रेचर तक नहीं मिला, जिससे पिता को बच्ची को गोद में उठाना पड़ा और रिश्तेदार को सलाइन की बोतल पकड़नी पड़ी। परिजनों ने डेढ़ घंटे तक एम्बुलेंस का इंतजार किया और अस्पताल प्रबंधन से 100 से ज्यादा बार गुहार लगाई। अस्पताल स्टाफ का कहना था कि एम्बुलेंस एक महिला मरीज को ले जाने में व्यस्त है। परिजन पंकज कुमार ने बताया कि बच्ची के पैर से खून बह रहा था और हालत गंभीर थी।

अस्पताल परिसर में हंगामा और प्रदर्शन

देरी होने पर परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया। बच्ची के पिता करू यादव ने एम्बुलेंस में बच्ची को बैठाने के बाद भी अपना गुस्सा जताया, जिन्हें बाद में रिश्तेदारों और मेडिकल स्टाफ ने शांत कराया। इसके बाद बच्ची को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल ले जाया गया। इस मामले पर प्रतिक्रिया के लिए अस्पताल प्रबंधन से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन सफलता नहीं मिली।

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment