रेलवे के काम के कारण चार अक्टूबर को ट्रेनों का चलना प्रभावित रहेगा। इस खबर में जानिए कौन-कौन सी ट्रेनें रद्द और लेट हैं।
- हावड़ा मंडल में 120 मिनट का ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा
- चार और पांच अक्टूबर को कई एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द रहेंगी
- बाढ़ और मेंटेनेंस के कारण ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है
पूर्वी रेलवे के हावड़ा मंडल ने जरूरी सिग्नल के काम के लिए चार अक्टूबर को 120 मिनट के ट्रैफिक ब्लॉक का ऐलान किया है। यह काम बांदेल-शक्तिगढ़ खंड में आदिसप्तग्राम स्टेशन के पास लेवल क्रॉसिंग गेट नंबर 12 को हटाने के लिए किया जाएगा। यह ब्लॉक
दोपहर 12:10 बजे से दोपहर 2:10 बजे तक रहेगा। इस मेंटेनेंस के कारण कई ट्रेनें रद्द रहेंगी। चार अक्टूबर को चलने वाली
13031 हावड़ा-जयनगर एक्सप्रेस और
63141 सियालदह-गोड्डा ट्रेन पूरी तरह रद्द कर दी गई हैं। इसके अलावा पांच अक्टूबर को चलने वाली
13032 जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस और
63142 गोड्डा-सियालदह ट्रेन भी रद्द रहेंगी।
चार अक्टूबर को चलने वाली
13028 अजीमगंज-हावड़ा कविगुरु एक्सप्रेस के समय में बदलाव किया गया है। यह ट्रेन अपने तय समय सुबह 8:10 बजे के बजाय अजीमगंज से
सुबह 9:40 बजे रवाना होगी, यानी यह 90 मिनट की देरी से खुलेगी।
इस ट्रैफिक ब्लॉक के अलावा यात्रियों को दूसरी समस्याओं का भी सामना करना पड़ रहा है। राजेंद्र पुल पर चल रहा नॉन-इंटरलॉकिंग काम चार अक्टूबर तक जारी रहेगा, और नए डबल-लाइन ब्रिज पर नियमित परिचालन पांच अक्टूबर से शुरू होने की उम्मीद है। इसके अलावा मालदा रेलवे डिवीजन के साहिबगंज-बड़हरवा खंड में बाढ़ के कारण 1 अक्तूबर 2026 तक रेल यातायात प्रभावित है, जिससे पूरे क्षेत्र में कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट की गई हैं।