भागलपुर में दिल दहला देने वाली घटना, पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या

बिहार के भागलपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के हथिया इलाके में गुरुवार सुबह एक चाय दुकानदार रंजन और उनकी पत्नी किरण देवी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस दोहरे हत्याकांड के बाद इलाके में भारी तनाव है और गुस्से में ग्रामीण मौके पर जमा होकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
घटना का विवरण
- चाय दुकानदार रंजन और उनकी पत्नी किरण देवी की गोली मारकर हत्या।
- घटना इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के हथिया इलाके की है।
- मृतक जोड़े की ढाई साल की भतीजी पल्लवी कुमारी पिछले दो दिनों से गायब है।