IAS Transfer 2023 : राज्य में एक बार फिर से प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिलेगा। कार्मिक प्रशासनिक सुधार और राजभाषा विभाग द्वारा बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है।

जारी की गई अधिसूचना के तहत झारखंड सरकार द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के 11 पदाधिकारी को नवीन स्थानांतरण दिया गया है। तत्काल प्रभाव से उन्हें नवीन पदभार ग्रहण करना होगा और उसकी जानकारी विभाग को उपलब्ध करानी होगी।

इनके हुए तबादले

जिन अधिकारियों के तबादले किए गए हैं, उनमें :

  • दिलीप प्रताप सिंह शेखावत को उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद लोहरदगा नियुक्त किया गया है।
  • दीपक कुमार दुबे को उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद गिरिडीह नियुक्त किया गया है।
  • संदीप कुमार मीणा को विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा नियुक्त किया गया है।
  • शताब्दी मजूमदार को परियोजना निदेशक समेकित जनजाति विकास अभिकरण जमशेदपुर के पद पर पद स्थापित किया गया है।
  • उत्कर्ष कुमार को अनुमंडल पदाधिकारी रांची सदर के पद पर नियुक्त किया गया है।
  • आशीष गंगवार को अनुमंडल पदाधिकारी हुसैनाबाद पलामू के पद पर नियुक्त किया गया है।
  • ओमप्रकाश गुप्ता को अनुमंडल पदाधिकारी बोकारो के पद पर नियुक्त किया गया है।
  • सन्नी राज को अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया चतरा के पद पर नियुक्त किया गया है।
  • अनिमेष रंजन को अनुमंडल पदाधिकारी पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा के पद पर नियुक्त किया गया है।

यहां देखें लिस्ट

ias transfer

ias transfer


Puja Kanjani Covers Bhagalpur Local Updates and Bihar Level Important News. Ex Jagran Media and IndiaTV Journalist.

Leave a comment