भागलपुर में इनकम टैक्स विभाग का बड़ा जागरूकता कार्यक्रम

MyBhagalpur Team10 September 20261 min read16 viewsBusiness
भागलपुर में इनकम टैक्स विभाग का बड़ा जागरूकता कार्यक्रम

भागलपुर में इनकम टैक्स विभाग (I&CI) की तरफ से बुधवार को जिला सब-रजिस्ट्रार ऑफिस (DSRO) परिसर में एक स्पेशल आउटरीच प्रोग्राम आयोजित किया गया। इस सेशन की अध्यक्षता संयुक्त रूप से इनकम टैक्स ऑफिसर शशि कुमार और डीएसआरओ प्रियदर्शन ने की। इस बैठक में नए इनकम टैक्स एक्ट, 2025 और इसके सही तरीके से लागू करने पर बातचीत की गई। अधिकारियों ने ई-वेरिफिकेशन स्कीम, 2021 के तहत समय पर और सही जानकारी देने के महत्व पर जोर दिया।

नियम और जरूरी फॉर्म

वित्तीय लेनदेन के लिए 30 लाख रुपये से अधिक के अमाउंट पर फॉर्म 61A में सही डेटा अपलोड करना जरूरी है। इसके अलावा, बिना पैन कार्ड वाले लोगों के 10 लाख रुपये से 30 लाख रुपये तक के लेनदेन के लिए फॉर्म 61 भरना अनिवार्य बताया गया।

नकद भुगतान और अन्य निर्देश

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का हवाला देते हुए अधिकारियों ने 2 लाख रुपये या उससे अधिक के नकद भुगतान के बारे में भी जागरूकता बढ़ाई। प्रतिभागियों को सलाह दी गई कि वे नया ITD REIN प्राप्त करें और नियमों के अनुसार फाइलिंग सुनिश्चित करें। इस कार्यक्रम में इनकम टैक्स इंस्पेक्टर संजय कुमार सिन्हा, सुनील सिंह और ओम प्रकाश मंडल के साथ-साथ कई चार्टर्ड अकाउंटेंट और वकील भी शामिल हुए। यह कार्यक्रम लगभग 22 प्रतिभागियों की उपस्थिति के साथ सफलताપૂર્વક संपन्न हुआ।

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment