भगालपुर: RBS विद्या विहार में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, बच्चों ने बिखेरे रंग

MyBhagalpur Team18 August 20261 min read37 viewsCity Local
भगालपुर: RBS विद्या विहार में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, बच्चों ने बिखेरे रंग

भगालपुर के अलीगंज बाईपास स्थित RBS विद्या विहार स्कूल में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस बेहद उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर स्कूल परिसर में तिरंगा फहराया गया, जिसका नेतृत्व स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर रणविजय प्रसाद सिंह ने किया।

कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया। छात्रों ने देशभक्ति गीतों पर डांस और गानों के जरिए अपनी कला का प्रदर्शन किया, जिसे देखकर वहां मौजूद सभी लोग काफी प्रभावित हुए।

इस समारोह में स्कूल के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इनमें एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर शोभा सिंह, डायरेक्टर प्रशांत विक्रम, सचिव मणिकंत विक्रम और प्रिंसिपल अंकिता प्रभात शामिल थीं। पूरे स्कूल कैंपस में आजादी के जश्न का माहौल रहा और सभी ने मिलकर इस राष्ट्रीय पर्व को मनाया।

Share:

Comments

Leave a comment