रेलवे का बड़ा तोहफा: भागलपुर होकर चलेगी स्पेशल ट्रेन

त्योहारों पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। पूर्व रेलवे ने दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए मालदा टाउन और हरिद्वार के बीच एक नई साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। इसके साथ ही देवघर-राघोपुर मेमू स्पेशल ट्रेन के परिचालन को भी बढ़ा दिया गया है। पूर्व रेलवे कोलकाता के सीपीआरओ शिवम माझी के अनुसार मालदा टाउन-हरिद्वार पूजा स्पेशल ट्रेन नंबर 03437 और 03438 सात फेरे लगाएगी। ट्रेन नंबर 03437 मालदा टाउन से 17 अक्टूबर 2026 से 28 नवंबर 2026 तक हर शनिवार को सुबह 10:00 बजे खुलेगी और अगले दिन शाम 5:00 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 03438 हरिद्वार से 18 अक्टूबर 2026 से 29 नवंबर 2026 तक हर रविवार को शाम 6:45 बजे खुलेगी और अगले दिन रात 11:55 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी।