भागलपुर के मारवाड़ी कॉलेज में आयोजित इंटर-College बैडमिंटन टूर्नामेंट शुक्रवार को संपन्न हो गया। इस प्रतियोगिता में पुरुष और महिला दोनों वर्गों के मैच खेले गए। महिला वर्ग के फाइनल में एसएम कॉलेज भागलपुर ने एसएसवी कॉलेज कहलगांव को 2-0 से हराया। तीसरे स्थान के मैच में बीएन कॉलेज भागलपुर ने मारवाड़ी कॉलेज को 2-0 से हराया। महिला वर्ग में इशिता और प्रिया के शानदार खेल से एसएम कॉलेज ने खिताब जीता।
पुरुष वर्ग के पहले सेमीफाइनल में टीएनबी कॉलेज ने एमएस कॉलेज को 3-0 से हराया, जबकि बीएन कॉलेज ने मारवाड़ी कॉलेज को 3-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
टीएनबी कॉलेज ने बीएन कॉलेज के खिलाफ रोमांचक फाइनल मुकाबला 3-2 से जीतकर पुरुष वर्ग का खिताब अपने नाम किया। टीएनबी कॉलेज की जीत में गणेश कुमार, अभिराज कुमार, आदित्य कुमार और हिमांशु का योगदान अहम रहा। पुरुष वर्ग में मारवाड़ी कॉलेज ने एमएस कॉलेज को 3-0 से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
समापन और पुरस्कार वितरण समारोह में खिलाड़ियों को शील्ड और प्रमाण पत्र दिए गए। इस दौरान मारवाड़ी कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. संजय कुमार झा, यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स सेक्रेटरी डॉ. संजय कुमार जायसवाल, इवेंट ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ. स्वस्तिका दास, प्रो. आशुतोष कुमार दत्ता, टीएनबी कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. दीपो महतो, बीएन कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अनिरुद्ध कुमार और एसएम कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. निशा झा मौजूद रहे।