जयपुर से भागलपुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी भीड़ से राहत

त्योहारों के सीजन में भीड़ कम करने के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे ने जयपुर से भागलपुर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है।

Puja Singh10 November 20261 min read0 viewsCity Local
जयपुर से भागलपुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी भीड़ से राहत

त्योहारों के मौसम में ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी दी है। राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार के यात्रियों की सुविधा के लिए जयपुर से भागलपुर के बीच एक वन-वे स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। इस पहल से उन लोगों को काफी राहत मिलेगी जो छुट्टियों और त्योहारों के कारण अपने घर जाने के लिए टिकटों की जद्दोजहद कर रहे हैं।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रेन संख्या 09721 जयपुर स्टेशन से 11 नवंबर 2026 को दोपहर 12:45 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन अगले दिन दोपहर 3:00 बजे भागलपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन कुल 22 स्टेशनों पर रुकेगी, जिससे रास्ते के कई शहरों के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

इन स्टेशनों पर होगा ट्रेन का ठहराव

यह स्पेशल ट्रेन जयपुर के गांधीनगर, खातीपुरा, दौसा, बंदीकुई, भरतपुर, ईदगाह, टूंडला, इटावा, गोविंदपुरी, सूबेदारगंज, मिर्जापुर, पं. दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा, दानापुर, पटना, बख्तियारपुर, मोकामा, किऊल, अभैपुर, जमालपुर और सुल्तानगंज जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।

सुविधाओं की बात करें तो इस ट्रेन में कुल 18 कोच लगाए गए हैं। इसमें 10 सेकंड क्लास स्लीपर कोच, 6 जनरल श्रेणी के कोच और 2 गार्ड कोच शामिल हैं, ताकि अधिक से अधिक यात्री इस सेवा का लाभ उठा सकें।

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment