जमुई में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से ऑटो सवार एक की मौत, दो घायल

सिकंदरा-नवादा मुख्य मार्ग पर मिर्जागंज के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए।
- दुर्घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से तीनों घायलों को सिकंदरा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
- सोमवार की रात 10 बजे घायलों को सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया।
- मृतक की पहचान 27 वर्षीय जितेंद्र कुमार, पिता विनोद मोदी, निवासी कवैया, जिला लखीसराय के रूप में हुई है।
- घायलों की पहचान गोसाई टोला के बिसुदेव तांती के पुत्र छोटू कुमार और संतार मोहल्ला के मनोज मोदी के रूप में हुई है।