किशनगंज में जेडीयू की खास बैठक, मजबूत होगी पार्टी

जनता दल यूनाइटेड की एक खास बैठक शनिवार को किशनगंज के जेडीयू आवासीय कार्यालय में हुई। इस बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष फैसल अहमद ने की। इस बैठक में किशनगंज जिले भर के प्रखंड अध्यक्ष और प्रखंड प्रभारी शामिल हुए।
बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष फैसल अहमद ने सभी प्रखंड अध्यक्षों को जल्द से जल्द पंचायत और बूथ स्तर की कमेटियों का गठन पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने जोर देकर कहा कि इन कमेटियों में ऐसे कार्यकर्ताओं को शामिल किया जाए जो चौबीस घंटे सक्रिय रहें। ये कार्यकर्ता पार्टी नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीस सालों के विकास कार्यों को जनता तक आसानी से पहुंचा सकें। इसके अलावा एक नए अभियान की शुरुआत की गई। इसके तहत यह सुनिश्चित किया गया कि हर पार्टी कार्यकर्ता के घर और दफ्तर पर जनता दल यूनाइटेड का झंडा लगाया जाए।
इस बैठक में कई प्रखंड अध्यक्ष शामिल हुए। इनमें बहादुरगंज से नजरुल हक, दिघलबैंक से रमेश कुमार, ठाकुरगंज से वीरेंद्र कुमार, कोचाधामन से दानिश इकबाल, तेढ़ागाछ से मोहम्मद शाहिद, पोठिया से जलाल कादरी और किशनगंज से मोहम्मद सुफयान शामिल थे। इसके अलावा जिला प्रवक्ता एहतशाम अंजुम और कार्यालय प्रभारी रियाज अहमद भी मौजूद रहे।
साथ ही बैठक में कई प्रखंड प्रभारी भी उपस्थित थे। इनमें तेढ़ागाछ से मुजफ्फर हुसैन, बहादुरगंज से अजीत कुमार चौबे, ठाकुरगंज से हरिप्रसाद सिंह, दिघलबैंक से मंसूर आलम, पोठिया से अब्दुल खालिक, कोचाधामन से आजाद हुसैन आजाद, किशनगंज से रामकुमार हरिजन, किशनगंज सिटी से एहतशाम अंजुम, ठाकुरगंज सिटी से नवीन कुमार मल्लिक और बहादुरगढ़ सिटी से आशीष सरकार शामिल थे।