झाझा में दिखा अद्भुत सांस्कृतिक नजारा, बंगाली धुनों पर झूमे लोग

झाझा में बरोबारी दुर्गा पूजा समिति ने शनिवार की देर रात दुर्गा पूजा के मौके पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। छोटी बच्चियों ने पारंपरिक बंगाली गानों और भक्ति गीतों पर शानदार डांस किया, जिसे पंडाल में मौजूद लोगों ने बहुत सराहा। समिति के सदस्यों तारापद घोष, निमाई चंद्र चक्रवर्ती, डॉ. हिमाद्री मोहन चक्रवर्ती और देवाशीष दास उर्फ बुढ़ो दा ने बताया कि यह समिति 1960 से पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार दुर्गा पूजा का आयोजन करती आ रही है। इस कार्यक्रम में 'धुनुची' डांस ने सबका ध्यान खींचा, जो बंगाली समुदाय के लोगों को इकट्ठा होने, अपनी संस्कृति का जश्न मनाने और सामाजिक एकता को बढ़ाने का एक मंच देता है।