जीवतिया पर्व पर भागलपुर में नाव दौड़ की जबरदस्त तैयारी शुरू

भागलपुर जिले के छोटी मोहनपुर दियारा में जीवितिया पर्व के मौके पर होने वाली नाव दौड़ प्रतियोगिता की तैयारियां इन दिनों जोरों पर चल रही हैं। हाल ही में बाढ़ का पानी कम होने के बाद आयोजकों ने स्थल की साफ-सफाई का काम तेज कर दिया है।