शुरु हुआ जिउतिया व्रत! भागलपुर में गंगा घाटों पर उमड़ी भारी भीड़

संतान की लंबी उम्र, अच्छी सेहत और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए माताओं का सबसे कठिन अनुष्ठान जिउतिया पर्व शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया है। सुल्तानगंज समेत पूरे भागलपुर जिले का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया है।
- भागलपुर के गंगा घाटों पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
- नहाय-खाय के साथ माताओं का कठिन जिउतिया व्रत शुरू
- जिला प्रशासन द्वारा घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम