राष्ट्रीय खेल दिवस पर भागलपुर में शानदार कबड्डी मुकाबला, जानिए कौन जीता

राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर रविवार को भागलपुर के खेल भवन में खेल विभाग की तरफ से लड़के और लड़कियों की कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन जिला खेल पदाधिकारी शममीम अंसारी ने किया।
लड़कियों के वर्ग के फाइनल मुकाबले में कहलगांव ने पीरपैंती को तीन अंकों से हराया। वहीं लड़कों के वर्ग के फाइनल मुकाबले में भागलपुर सदर ने राम कृष्ण मंदिर रनूचक को 14 अंकों से हराकार खिताब अपने नाम किया।
मैच के अधिकारी और मौजूद लोग
इस टूर्नामेंट के तकनीकी अधिकारी रितिक कुमार, सिकंदर विश्वकर्मा, रमन कुमार और प्रशांत रहे। मैचों के लिए रणधीर कुमार सुमन ने स्कोरर की भूमिका निभाई। जिला खेल पदाधिकारी शममीम अंसारी ने बताया कि इस दौरान जिला कबड्डी एसोसिएशन के प्रतिनिधि जैसे राजेश कुमार, रविकांत रंजन, अशोक कुमार, मणि भूषण शर्मा और अशोक कुमार मौजूद रहे। इसके अलावा प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए जिला खेल कार्यालय के लिपिक मृणाल किशोर, आमिर खान, सुनील शर्मा और सुनील कुमार शर्मा भी उपस्थित थे।