कहलगांव में सफाई कर्मियों की हड़ताल जारी, बोनस की मांग

MyBhagalpur Team12 October 20261 min read0 viewsCity Local
कहलगांव में सफाई कर्मियों की हड़ताल जारी, बोनस की मांग

कहलगांव में संविदा सफाई कर्मियों की दुर्गा पूजा पर बोनस की मांग को लेकर सोमवार को तीसरे दिन भी हड़ताल जारी रही। कर्मियों ने बताया कि पिछले साल उन्हें दिवाली पर बोनस मिला था और वे वैसी ही मांग कर रहे हैं। इस हड़ताल से शहर की सफाई व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है। शहर भर में कचरे के ढेर लग गए हैं और नालियां जाम होने से बदबू आने लगी है। स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन और सफाई कर्मियों दोनों के प्रति नाराजगी जताई है। नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी जुल्फिकार अली बयामी ने सफाई एजेंसी मैसर्स न्योनी एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड को वैकल्पिक व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। कार्यपालक पदाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि हड़ताल की अवधि का भुगतान नगर पंचायत नहीं करेगा। मैसर्स न्योनी एंटरप्राइजेज ने पुलिस सुरक्षा की मांग की है और कार्यपालक पदाधिकारी ने कहलगांव थानाध्यक्ष को पुलिस बल की तैनाती के लिए पत्र लिखा है।

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment