कहलगांव: बासुकीनाथ धाम के लिए आज निकलेगी 114वीं भव्य कांवर यात्रा, देखें खास आकर्षण

MyBhagalpur Team5 August 20261 min read129 viewsCity Local
कहलगांव: बासुकीनाथ धाम के लिए आज निकलेगी 114वीं भव्य कांवर यात्रा, देखें खास आकर्षण

कहलगांव नगर के किला दुर्गा स्थान परिसर से बुधवार की शाम को 114वीं कांवर यात्रा बासुकीनाथ धाम के लिए रवाना होगी। इस यात्रा को लेकर स्थानीय लोगों में काफी उत्साह है।

पड़ाव संघ ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष कुमार चौधरी, सचिव सह नगर पंचायत अध्यक्ष संजीव कुमार और सह सचिव अरविद कुमार सिंह ने यात्रा की जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि इस बार की कांवर यात्रा में कई विशेष आकर्षण होंगे।

इस यात्रा में 81 फीट, 61 फीट, 41 फीट और 32 फीट ऊंचे कांवर मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगे, जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की उम्मीद है।

कांवर यात्रा की विदाई के समय सांसद अजय कुमार मंडल, विधायक शुभानंद मुकेश और अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे और कांवरियों को विदा करेंगे।

Share:

Comments

Leave a comment