भागलपुर के बंगालीटोला स्थित मणिक सरकार घाट रोड के कालीबाड़ी दुर्गा मंदिर परिसर में रविवार, 23 अगस्त 2026 को आगामी शारदीय दुर्गा पूजा 2026 के आयोजन के लिए एक बैठक हुई। यह बैठक डॉ. सुजाता शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई थी। बैठक के दौरान पुरानी समिति को भंग कर दिया गया और सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
डॉ. सुजाता शर्मा को अध्यक्ष और डॉ. हेमाशंकर शर्मा को संरक्षक बनाया गया है। डॉ. विश्वपति चटर्जी कार्यकारी अध्यक्ष होंगे और बिलास कुमार बागची को महासचिव नियुक्त किया गया है।
रजत मुखर्जी कोषाध्यक्ष, रूपक सिन्हा उप कोषाध्यक्ष और अभिजीत दत्ता सहायक उप कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। सांस्कृतिक कार्यों की जिम्मेदारी तापोस घोष को वरिष्ठ सांस्कृतिक सचिव और देवाशिष नंदी को सांस्कृतिक सचिव के रूप में सौंपी गई है। इसके अलावा रघुनाथ Ghosh, सुधीर रंजन मुखर्जी और सुनंदा रक्षित को संयुक्त सचिव बनाया गया है।