कटिहार में बड़ी चोरी का खुलासा, पुलिस ने चांदी के बर्तन और 5 चोरों को पकड़ा

MyBhagalpur Team9 September 20261 min read20 viewsCity Local
कटिहार में बड़ी चोरी का खुलासा, पुलिस ने चांदी के बर्तन और 5 चोरों को पकड़ा

कटिहार के मणहारी में सेंट्रल बैंक के सामने स्थित चांदी की दुकान में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने लगभग दो लाख रुपये कीमत के चांदी के सामान और जेवरात बरामद कर लिए हैं। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है और घटना में इस्तेमाल टेम्पो को भी जब्त कर लिया है।

  • मणहारी में चांदी की दुकान में हुई थी चोरी
  • दो लाख रुपये के चांदी के सामान और जेवरात बरामद
  • पांच आरोपी गिरफ्तार और एक टेम्पो जब्त

चोरी की घटना और पुलिस की कार्रवाई

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

मनिहारी एसडीपीओ आशिफ आलम ने बताया कि 4 सितंबर की रात को चोरों ने सुशील कुमार की दुकान का शटर तोड़कर लगभग दो लाख रुपये के चांदी के सामान और जेवरात चुरा लिए थे। अगली सुबह जब दुकान मालिक दुकान खोलने पहुंचे तब उन्हें चोरी की बात पता चली।

दुकान मालिक द्वारा मनिहारी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और भौतिक सत्यापन के आधार पर जांच शुरू की। पुलिस ने छापेमारी के दौरान चोरी का सामान, सात चांदी के सामान और वारदात में इस्तेमाल टेम्पो बरामद किया।

बरामद सामान और गिरफ्तार आरोपी

बरामद सामान में दो बड़ी चांदी की थाली, एक छोटी चांदी की थाली, एक बड़ा चांदी का गिलास, एक छोटा चांदी का गिलास, एक छोटी चांदी की लुटिया और राधा-कृष्ण की चांदी की मूर्ति शामिल है।

इस मामले में पांच संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है जिनके नाम मो. तैयब उर्फ लड्डन, मो. मेजुद उर्फ मेजुर, मो. अंजार, मो. मुन्ना नबी और मो. रक्षेद हैं। इन सभी पांचों व्यक्तियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। एसडीपीओ आलम ने बताया कि गिरफ्तार संदिग्धों में से मो. अंजार के खिलाफ मुफस्सिल और कदवा थाने में पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Share:

Comments

Leave a comment