Kawasaki Ninja 650 और Vulcan S पर मिल रहा है 60 हजार तक का डिस्काउंट, 31 मार्च तक मिलेगी छूट

Pooja Kanjani30 March 20241 min read38 viewsOpinions
Kawasaki Ninja 650 और Vulcan S पर मिल रहा है 60 हजार तक का डिस्काउंट, 31 मार्च तक मिलेगी छूट

Kawasaki Ninja 650 : कवासाकी इंडिया ने वुल्कन एस और निंजा 650 की खरीद पर गुड टाइम्स वाउचर का ऑफर दिया है। इस ऑफर के तहत कंपनी निंजा 650 को 60 हजार रुपये और वुल्कन एस को 30 हजार रुपये की छूट पर बेच रही है। आइए, इस ऑफर के बारे में जानते हैं।

केवल 31 मार्च तक मिलेगी छूट

कवासाकी इन दोनों बाइक्स में से किसी भी खरीद पर अधिकतम 60 हजार रुपये तक का लाभ उठाया जा सकता है। लेकिन, यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि वाउचर का लाभ केवल सीमित स्टॉक पर ही उपलब्ध है और यह ऑफर 1 मार्च से 31 मार्च तक ही लागू होगा।

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

Vulcan S और Ninja 650 की कीमत

कवासाकी निंजा 650 की कीमत 7.16 लाख रुपये एक्स-शोरूम है, जबकि वुल्कन एस की कीमत 7.10 लाख रुपये एक्स-शोरूम है। ये दोनों मोटरसाइकिलें समान 649 सीसी, लिक्विड-कूल्ड पैरेलल ट्विन इंजन का उपयोग करती हैं। हालांकि, इंजन को अलग-अलग हिसाब से ट्यून किया गया है।

परफॉरमेंस

निंजा 650 का पावरट्रेन 8,000 आरपीएम पर 67 बीएचपी की अधिकतम पावर और 7,700 आरपीएम पर 64 एनएम का पीक टॉर्क आउटपुट देता है। वुल्कन एस का पावरट्रेन 7,500 आरपीएम पर 60 बीएचपी की अधिकतम पावर और 6,600 आरपीएम पर 62.4 एनएम का पीक टॉर्क आउटपुट है। दोनों मोटरसाइकिलों में 6-स्पीड गियरबॉक्स का उपयोग किया गया है।

Share:

Comments

Leave a comment