खगड़िया: बाबाधाम जा रहे कांवरिये की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

खगड़िया जिले में पहली सोमवारी के मौके पर एक दुखद घटना सामने आई है। बाबाधाम में जलाभिषेक करने जा रहे एक कांवरिये की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है। यह हादसा साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के कुरहा ढाला के पास एनएच-31 पर हुआ।
जानकारी के अनुसार, श्रद्धालु सड़क पार कर रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र के राजाजान गांव निवासी 45 वर्षीय भरत यादव के रूप में हुई है। वह सुरेंद्र यादव के पुत्र थे।
जैसे ही इस हादसे की खबर उनके घर पहुंची, परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।