कहगांव के शारदा पाठशाला में लगी कानूनी जानकारी क्लास, जानिए क्या कहा

MyBhagalpur Team9 September 20261 min read15 viewsCity Local
कहगांव के शारदा पाठशाला में लगी कानूनी जानकारी क्लास, जानिए क्या कहा

कहलगांव के इंटरस्तरीय शारदा पाठशाला में बुधवार को अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार की तरफ से एक कानूनी जागरूकता शिविर लगाया गया। यह कार्यक्रम नालसा जागृति योजना के तहत आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम सब-जज और चेयरमैन अखिलेश कुमार तथा मुंसिफ और सचिव विकास गौरव के मार्गदर्शन में हुआ। शिविर के दौरान पैनल अधिवक्ता अनुज झा, ओंकार शरण दास और पारा-लहगल वालंटियर अवधेश कुमार ने शिक्षकों और छात्रों को उनके कानूनी अधिकारों, मुफ्त कानूनी सहायता और कानूनी मदद पाने के तरीकों की जानकारी दी।

वक्ताओं ने बताया कि न्याय सिर्फ अदालत तक ही सीमित नहीं है। उन्होंने कहा कि समाज के हर व्यक्ति को उनके अधिकारों और कानूनी सहायता के बारे में बताना न्याय व्यवस्था का अहम हिस्सा है, खासकर समाज के कमजोर और जरूरतमंद लोगों के लिए। इस कार्यक्रम में स्कूल के प्रिंसिपल, शिक्षक और बहुत सारे छात्र शामिल थे। अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार के मनीष पांडेय ने बताया कि नालसा जागृति योजना के तहत अनुमंडल के तीनों ब्लॉकों में 30 सितंबर तक ऐसे कानूनी जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे।

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment