Blog/Lucknow Block: भागलपुर रूट की 5 ट्रेनों का रास्ता बदला, 26 फरवरी तक सफर करने वाले देखें लिस्ट
City Local

Lucknow Block: भागलपुर रूट की 5 ट्रेनों का रास्ता बदला, 26 फरवरी तक सफर करने वाले देखें लिस्ट

Pooja Kanjani24 February 20262 min read0 views
Lucknow Block: भागलपुर रूट की 5 ट्रेनों का रास्ता बदला, 26 फरवरी तक सफर करने वाले देखें लिस्ट

रेलवे ने लखनऊ मंडल में चल रहे तकनीकी सुधार के चलते कई प्रमुख ट्रेनों के रूट में बड़ा बदलाव किया है। ऑटोमेटिक सिग्नलिंग सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए वाराणसी के पास नॉन-इंटरलॉकिंग का काम शुरू हो रहा है। इसका सीधा असर भागलपुर और बिहार से गुजरने वाली ट्रेनों पर पड़ेगा। अगर आप 25 या 26 फरवरी को यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन का ताजा स्टेटस जरूर चेक कर लें, क्योंकि कई गाड़ियां अपने निर्धारित स्टेशनों को छोड़कर दूसरे रास्ते से गुजरेंगी।

किन ट्रेनों का बदला है रूट? (डायवर्जन लिस्ट)

रेलवे द्वारा जारी जानकारी के मुताबिक, 25 फरवरी को चलने वाली 6 मुख्य ट्रेनें अपने सामान्य रास्ते लखनऊ, अयोध्या और वाराणसी होकर नहीं जाएंगी। इन गाड़ियों को कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज और दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन (DDU) के रास्ते डायवर्ट किया गया है। नीचे दी गई लिस्ट में आप अपनी ट्रेन देख सकते हैं:

तारीख ट्रेन नंबर ट्रेन का नाम
25 फरवरी 15743 बालुरघाट-बठिंडा फरक्का एक्सप्रेस
25 फरवरी 15668 कामाख्या-गांधीधाम एक्सप्रेस
25 फरवरी 15734 फरक्का एक्सप्रेस (वाया अयोध्या)
25 फरवरी 13240 कोटा-पटना एक्सप्रेस
25 फरवरी 19669 उदयपुर सिटी-पाटलिपुत्र हमसफर
26 फरवरी 13239 पटना-कोटा एक्सप्रेस

कौन सी ट्रेनें होंगी लेट?

रास्ता बदलने के अलावा, कुछ गाड़ियों को रस्ते में रोककर (regualtion) चलाया जाएगा, जिससे वे अपने समय से काफी देरी से पहुंचेंगी। 25 फरवरी को योग नगरी ऋषिकेश-हावड़ा दून एक्सप्रेस (13010) और अमृतसर-हावड़ा मेल (13006) करीब 3 घंटे (180 मिनट) की देरी से चलेंगी। वहीं, 26 फरवरी को हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस (12381) 1 घंटा और जम्मूतवी-पटना अर्चना एक्सप्रेस (12356) ढ़ाई घंटे लेट हो सकती है। दानापुर-आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस भी 45 मिनट देरी से चलने की संभावना है।

यात्री रिफंड और मदद के लिए क्या करें?

अगर आपकी ट्रेन का रूट डाइवर्ट हो गया है और वह आपके बोर्डिंग या उतरने वाले स्टेशन पर नहीं आ रही है, तो रेलवे के नियम के मुताबिक आप टिकट कैंसिल कराकर पूरा रिफंड ले सकते हैं। इसके लिए कोई कैंसिलेशन चार्ज नहीं लगेगा। अगर ट्रेन अपने खुलने वाले स्टेशन से 3 घंटे से ज्यादा लेट है, तो भी पूरा पैसा वापस मिलेगा। ऑनलाइन टिकट वाले यात्री 72 घंटे के अंदर TDR फाइल कर सकते हैं। सही जानकारी के लिए आप 139 नंबर पर कॉल करें या NTES ऐप देखें।

Share:

Comments

Leave a comment