भागलपुर में बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बनी माँ आनंदी संस्थान

MyBhagalpur Team23 September 20261 min read1 viewCity Local
भागलपुर में बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बनी माँ आनंदी संस्थान

भागलपुर जिले के सबौर प्रखंड में बाढ़ से परेशान लोगों की मदद के लिए सामाजिक संस्थाएं लगातार आगे आ रही हैं। बुधवार को सबौर के बाबूपुर मोड़ इलाके में माँ आनंदी संस्थान ने बाढ़ पीड़ितों और जरूरतमंदों को राहत सामग्री बांटी। राहत मिलने की खबर पर वहां गांव के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। बाढ़ की वजह से लोगों को खाने, पीने के पानी और रोजमर्रा की चीजों की भारी दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों की इसी जरूरत को देखते हुए संस्थान ने मदद पहुंचाई और लोगों ने इसके लिए आभार जताया।

सरकार से राहत कार्य तेज करने की मांग

संस्थान की निदेशिका प्रिया सोनी ने कहा कि बाढ़ के हालात को देखते हुए सरकार को इस पर खास ध्यान देना चाहिए। उन्होंने मांग की कि प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव काम तेज हो और सरकारी मदद लोगों तक पहुंचे। निदेशिका ने भरोसा दिया कि संस्था अपनी क्षमता से बाढ़ पीड़ितों की मदद करती रहेगी और आगे भी सहयोग जारी रखेगा। उन्होंने सहयोग करने वाले सभी सदस्यों, समाज के लोगों और मीडिया का भी शुक्रिया अदा किया।

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment