काहलगांव में कलिका फुटबॉल टूर्नामेंट,करिया और चयनटोला की शानदार जीत

कहलगांव के कटोरिया खेल मैदान में आठवें मां कालिका चैलेंज फुटबॉल टूर्नामेंट के तहत गुरुवार को दो लीग मैच खेले गए। पहले मैच में करिया टीम ने फरक्का को 1-0 के स्कोर से हराया। करिया ने अंतिम सीटी तक अपनी बढ़त बनाए रखते हुए एकमात्र मैदानी गोल करके जीत हासिल की। दूसरे मैच में चयनटोला और गोकुलपुर के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। नियमित समय के दौरान बिना किसी गोल के बराबरी पर छूटने के बाद, मैच का फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ, जिसे चयनटोला ने 5-4 से जीता।