मालदा रेल मंडल के PRO रसराज माजी का तबादला, कोलकाता मुख्यालय भेजे गए

मालदा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी (PRO) रसराज माजी का तबादला कर दिया गया है। उन्हें कोलकाता में पूर्व रेलवे मुख्यालय भेजा गया है। नई जिम्मेदारी के तहत माजी को कोचिंग और जन शिकायतों के लिए सहायक वाणिज्यिक प्रबंधक बनाया गया है।