भागलपुर में दिल दहला देने वाली घटना, रास्ते के विवाद में मारपीट के बाद अधेड़ की मौत

भागलपुर के कहलगांव में एंटीकचक थाना क्षेत्र के दयालपुर गांव के रहने वाले 50 साल के नरेश सिंह की इलाज के दौरान एक प्राइवेट क्लिनिक में मौत हो गई है। यह दुखद घटना तब हुई जब 16 सितंबर को हुई मारपीट में उन्हें गंभीर चोटें आई थीं। मौत के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है। इस मामले में मृतक के बेटे चंदन कुमार ने सुमन सिंह समेत पांच लोगों पर मारपीट और हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।