भागलपुर में वीडियो बनाने के दौरान नदी में डूबा युवक

भागलपुर के सनहौला थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव के रहने वाले बिट्टू कुमार दास की शनिवार को छिटका नदी के पास बने पुल के पास डूबने से मौत हो गई। यह घटना तब हुई जब वह अपने पांच दोस्तों के साथ नहा रहा था और वीडियो बना रहा था। उसके चार साथी तो पानी से सुरक्षित बाहर निकल आए, लेकिन बिट्टू कुमार दास गहरे पानी में चला गया और बाहर नहीं आ सका। इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों और युवक के दोस्तों ने पुलिस को सूचना दी। सनहौला थाना के अधिकारी और अंचल अधिकारी रजनीश चंद्र राय मौके पर पहुंचे और खोजबीन का काम शुरू किया। स्थानीय गोताखोर लगभग ढाई घंटे से नदी में तलाश कर रहे हैं, लेकिन युवक का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है।