दर्दनाक हादसा: इलाज के लिए भागलपुर आ रहे युवक की गंगा नदी में डूबने से मौत

MyBhagalpur Team10 October 20261 min read0 viewsSad/Bad
दर्दनाक हादसा: इलाज के लिए भागलपुर आ रहे युवक की गंगा नदी में डूबने से मौत

भागलपुर इलाज के लिए आ रहे 25 वर्षीय राहुल कुमार उर्फ राजा की गंगा नदी में गिरने से मौत हो गई। यह घटना तब हुई जब वह अपने मामा जयप्रकाश साह के साथ नाव से नदी पार कर रहा था। जयप्रकाश साह भवानीपुर थाना क्षेत्र के केमाई का रहने वाला है। धमदाहा प्रखंड के कुंवारी जमाल टोला के उमाकांत साह का बेटा राहुल कुमार कुछ समय से लीवर की बीमारी से पीड़ित था। वह पिछले 15 दिनों से अपने ननिहाल केमाई में रह रहा था। शनिवार की सुबह जयप्रकाश साह अपने भांजे को भागलपुर में डॉक्टर विकास शर्मा से दिखाने के लिए ले जा रहा था। जयप्रकाश साह के अनुसार राहुल नाव की रेलिंग के पास बैठा था और अचानक नदी में गिर गया। नाव पर मौजूद लोगों ने उसकी मदद के लिए लाइफ जैकेट फेंकी, लेकिन तेज धारा में पीड़ित जल्दी ही बह गया। राहुल उमाकांत साह का इकलौता बेटा था और इस त्रासदी की खबर से उसके पैतृक गांव कुंवारी जमाल टोला में गहरा शोक छा गया है।

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment