अरेरे! भागलपुर में वज्रपात से किसान की मौत

MyBhagalpur Team31 August 20261 min read39 viewsSad/Bad
अरेरे! भागलपुर में वज्रपात से किसान की मौत

भागलपुर के चंद्रदीप थाना क्षेत्र के भालुआना गांव में सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे वज्रपात की चपेट में आने से 45 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुगा यादव के रूप में हुई है, जो स्वर्गीय परमेश्वर यादव के पुत्र थे। स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता रामू यादव के अनुसार, सुगा यादव गांव के पूर्वी हिस्से में अपने खेतों को देखने गए थे तभी बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए वे एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए, जहां वे वज्रपात की चपेट में आ गए। स्थानीय ग्रामीण उन्हें अलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना की सूचना चंद्रदीप पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेज दिया है। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, क्योंकि सुगा यादव अपने घर के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे और परिवार की पूरी जिम्मेदारी उन्हीं पर थी।

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment